इंदौर में करंट लगने से नाबालिग की मौत:होली खेलने के दौरान मोटर की चपेट में आया था; पुलिस ने शुरू की जांच

इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में होली खेलते समय करंट लगने से 13 वर्षीय चिराग चौहान की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, चिराग (13) पुत्र राजेश चौहान, निवासी फ्रीगंज बाणगंगा को उसका रिश्तेदार बुधवार शाम एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचा था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों ने बताया कि रंगपंचमी के दौरान पानी की मोटर चालू करने के दौरान चिराग को करंट लग गया, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। तुरंत उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एमवाय अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चिराग छठी कक्षा का छात्र था और उसका एक छोटा भाई लक्की है। पिता हार्डवेयर की दुकान पर काम करते हैं। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।