टीकमगढ़ में जोरों पर श्रीराम जन्मोत्सव की तैयारी:ओरछा में श्रीराम राजा को दिया पहला निमंत्रण, 22 से घर-घर जाएगा आमंत्रण पत्र

टीकमगढ़ में श्रीराम नवमी महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। गुरुवार से प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। रामभक्त पहले दिन प्रभातफेरी के बाद ओरछा मंदिर की ओर रवाना हुए। मार्ग में श्रद्धालुओं ने रामभक्तों पर पुष्प वर्षा की। श्रीराम जन्मोत्सव परिवार के सदस्य विवेक चौरसिया ने बताया कि श्री रामराजा सरकार को रामनवमी महोत्सव का पहला आमंत्रण पत्र दिया जाएगा। यात्रा के दौरान दिगौड़ा, बम्होरी और पृथ्वीपुर में श्रद्धालुओं ने रथ में विराजमान श्रीराम की आरती की। शशांक शेखर तिवारी के अनुसार शुक्रवार को शिव धाम कुंडेश्वर में भगवान भोलेनाथ को निमंत्रण दिया जाएगा। 22 जनवरी से शहर के 27 वार्डों में घर-घर जाकर आमंत्रण पत्र और धर्म ध्वज वितरित किए जाएंगे। 5 अप्रैल तक प्रतिदिन प्रभातफेरी निकाली जाएगी। 6 अप्रैल को नजरबाग मंदिर में श्रीराम नवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। श्रीराम जन्मोत्सव परिवार पिछले 19 वर्षों से यह पर्व मना रहा है। इस बार शहर में विशेष सजावट की जाएगी और आकर्षक झांकियों की शोभायात्रा निकाली जाएगी।