माउंट कार्मेल स्कूल में नया शैक्षणिक सत्र शुरू:प्रार्थना सभा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विद्यार्थियों का स्वागत

भोपाल के माउंट कार्मेल स्कूल, बागमुगलिया में नए शैक्षणिक सत्र का आगाज हुआ। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूल में विद्यार्थियों और शिक्षकों में उत्साह का माहौल दिखा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई। शिक्षकों ने मधुर भजन और प्रेरक विचार प्रस्तुत किए। स्कूल की प्राचार्य सिस्टर अर्चना ने विद्यार्थियों को नए सत्र की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों को लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। री-ओपनिंग डे पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शिक्षकों ने नृत्य, गायन और नाटक प्रस्तुत कर छात्रों का स्वागत किया। विद्यार्थियों ने अपने मित्रों और शिक्षकों से मिलकर खुशी जताई। सभी ने नए सत्र में पूरी ऊर्जा से पढ़ाई करने का संकल्प लिया।