इंदौर में युवती को आंख में लगी गोली:इलाज के बहाने दोस्त अस्पताल में छोड़कर फरार; युवकों की तलाश में जुटी पुलिस

इंदौर के लसूडिया क्षेत्र में देर रात गोलीकांड की घटना सामने आई। महालक्ष्मी नगर में 24 वर्षीय युवती को आंख में गोली लगने के बाद कुछ लोग उसे बॉम्बे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के बहाने छोड़कर फरार हो गए। लसूडिया थाना प्रभारी तारेश सोनी के अनुसार, घायल युवती की पहचान भावना, निवासी ग्वालियर के रूप में हुई है। रात करीब 3:45 बजे कुछ युवक उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे। डॉक्टरों ने जब उनसे घटना के बारे में पूछताछ की, तो वे परिवार को बुलाने का कहकर बाहर निकले और फरार हो गए। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना लसूडिया पुलिस को दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि घटना महालक्ष्मी नगर की है, जहां युवती के दोस्त किराए से रहते हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गोली कैसे चली और किन परिस्थितियों में युवती घायल हुई। साथ ही, उसे अस्पताल छोड़ने वाले युवकों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही हैं।