कृषि कॉलेज के स्टूडेंट्स निकालेंगे पैदल मार्च:पहले तिलक नगर थाने फिर कलेक्टर पर प्रदर्शन, प्रदर्शनकारी राधे जाट पर केस दर्ज

शासकीय कृषि कॉलेज के बाहर प्रदर्शन करने पर तिलक नगर पुलिस ने प्रदर्शनकारी राधे जाट के खिलाफ केस दर्ज किया है। गुरुवार को कॉलेज के स्टूडेंट्स, राधे जाट के नेतृत्व में पहले तिलक नगर थाने और फिर कलेक्टर ऑफिस पर प्रदर्शन करेंगे। दरअसल, कॉलेज के स्टूडेंट्स, डीन को हटाने की मांग कर रहे हैं। बुधवार को भी उन्होंने कॉलेज गेट पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। स्टूडेंट्स का कहना है कि कॉलेज के डीन प्रो. भरत सिंह को हटाया जाए। कुछ समय पहले उनकी शिकायत कुलपति से की गई थी, तब से ही वे स्टूडेंट्स को टारगेट कर रहे हैं। स्टूडेंट्स ने डीन पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। डीन का कहना है कि हाल ही में रैगिंग को लेकर जो कार्रवाई हुई है, उसी को लेकर उन्हें टारगेट किया जा रहा है। इधर, बुधवार को स्टूडेंट्स के प्रदर्शन में राधे जाट भी शामिल हुए। इससे पहले, राधे जाट कुछ माह पहले एमपीपीएससी ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन में भी शामिल हो चुके है। पुलिस ने दर्ज किया केस कॉलेज गेट पर प्रदर्शन की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्टूडेंट्स को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं बनी। तिलक नगर पुलिस ने प्रदर्शन करने के मामले में राधे जाट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। राधे जाट का कहना है कि स्टूडेंट्स का ध्यान भटकाने के लिए यह कार्रवाई की गई है। उल्लेखनीय है कि एमपीपीएससी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करने सहित अन्य मामलों में राधे जाट पर पहले भी एफआईआर दर्ज हो चुकी है। स्टूडेंट्स की पैदल मार्च और अनिश्चितकालीन धरने की तैयारी राधे जाट के नेतृत्व में गुरुवार को स्टूडेंट्स, कृषि कॉलेज से कलेक्टर ऑफिस तक पैदल मार्च निकालने और कलेक्टर ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना देने की तैयारी कर रहे हैं। राधे पर केस दर्ज होने के विरोध में स्टूडेंट्स पहले तिलक नगर थाने जाएंगे, फिर वहां से कलेक्टर ऑफिस जाकर प्रदर्शन करेंगे।