शिवपुरी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से बिगड़े हालात:नवरात्रि के बीच कचरे का अंबार, पानी सप्लाई भी हो सकती है प्रभावित

शिवपुरी नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे दिन भी जारी है। प्रशासन द्वारा मांगें न माने जाने से शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप है। स्थिति को संभालने के लिए नगर पालिका सीएमओ इशांत धाकड़ ने कोर्ट रोड और नारियल वाली गली में अपनी टीम के साथ सफाई की। स्थानीय लोगों ने बताया कि, नवरात्रि के बीच रामनवमी और हनुमान जयंती के आयोजन सामने हैं। मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर बढ़ती गंदगी से धार्मिक कार्यक्रम प्रभावित हो सकते हैं। साथ ही बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ रहा है। समाधान न निकलने पर करेंगे उग्र आंदोलन स्थिति और गंभीर हो सकती है क्योंकि नगर पालिका के पंप अटेंडरों ने भी हड़ताल का समर्थन शुरू कर दिया है। इससे शहर में पानी की आपूर्ति बाधित होने की आशंका है। सफाई कर्मचारी यूनियन ने चेतावनी दी है कि मांगों पर ठोस निर्णय न होने तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा है कि समाधान न निकलने पर आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।