कोलारस में एक रात में तीन जगह लगी आग:एनवारा गांव में शॉर्ट सर्किट से खेतों में आग; बिजरौनी और पिपरौदा में भी हादसे

शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार रात आग लगने की तीन बड़ी घटनाएं सामने आईं। बदरवास तहसील के एनवारा गांव में बिजली की लाइन में शॉर्ट सर्किट से खेतों की नरवाई में आग लग गई। आग मदन गोपाल धाकड़ के खेत से शुरू हुई। फिर ललिता चरण धाकड़ सहित कई किसानों के खेतों तक फैल गई। रात के समय आग की लपटें और धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। करीब 200 ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्रैक्टर के पिलाऊं और हरी झाड़ियों की मदद से जमीन काटकर आग को रोका। तीन घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसी दिन शाम को बिजरौनी गांव में भूसे के टाल में आग लग गई। साथ ही पिपरौदा-साखनौर गांव के खेतों में भी आग की घटना हुई। इन दोनों जगहों पर फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने मिलकर आग को काबू किया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां इन्हीं स्थानों पर व्यस्त होने के कारण एनवारा गांव नहीं पहुंच सकीं।