शाजापुर में मिलावटी पेट्रोल देने का आरोप:पंप ने शिकायत पर कार्रवाई से किया इनकार; अधिकारी बोले- शिकायत पर करेंगे कार्रवाई

शाजापुर के ट्रैफिक प्वाइंट के पास स्थित फिल एंड फ्लाई पेट्रोल पंप पर मिलावटी पेट्रोल का मामला सामने आया है। धीरज नाम के व्यक्ति ने पेट्रोल में पानी की मिलावट का आरोप लगाया है। नीरज ने बताया कि रविवार सुबह उन्होंने पेट्रोल पंप से अपनी बाइक में ईंधन भरवाया। शाजापुर से बाहर निकलते ही उनकी बाइक बंद हो गई। प्लग साफ करने जैसे कई प्रयास किए, लेकिन बाइक स्टार्ट नहीं हुई। बार-बार झटके लेकर बंद होने लगी। इस वजह से उन्हें भरी गर्मी में 3 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। वे अपने निर्धारित कार्यक्रम में भी नहीं पहुंच पाए। जब नीरज ने बाइक से पेट्रोल निकालकर बोतल में जांचा, तो उसमें पानी मिला हुआ पाया। दोपहर करीब 3 बजे वे पेट्रोल पंप पहुंचे और शिकायत की। पंप कर्मचारियों ने मिलावट से इनकार कर दिया और कहा कि जो करना है कर लो। पंप कर्मचारियों पेट्रोल निकालकर बताया पेट्रोल पंप कर्मचारियों का कहना है कि पेट्रोल पूरी तरह शुद्ध है। उन्होंने मशीन से पेट्रोल निकालकर जांच भी कराई, जिसमें कोई मिलावट नहीं मिली। नीरज ने इस मामले की शिकायत संबंधित विभाग में करने की बात कही है। अभी तक किसी अधिकृत जांच की पुष्टि नहीं हुई है। आरोप पर होगी जांच इस मामले में खाद्य विभाग के अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। मामला संज्ञान में आया है यदि शिकायत मिली तो उचित कार्रवाई की जाएगी।