सिवनी में दो जगह चल रहा था आईपीएल का सट्टा:तीन आरोपी गिरफ्तार; 5 लाख रुपए का हिसाब मिला

सिवनी पुलिस ने आईपीएल पर सट्टा खिलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं, जिनमें करीब 5 लाख रुपए के लेनदेन का हिसाब मिला है। कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने बताया कि घसियारी मोहल्ले से मोहम्मद शोहेब खान उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि वह इमरान उर्फ इम्मू और जीतू यादव के लिए काम करता था। दूसरी जगह गणेश चौक व्यायाम शाला के पास से दीपक चौरसिया और सौरभ साहू को पकड़ा गया। दोनों हैदराबाद और पंजाब के बीच हो रहे आईपीएल मैच में ऑनलाइन आईडी के जरिए सट्टा खिलवा रहे थे। आरोपियों ने बताया कि वे निहाल डोंगरे और राज सूर्यवंशी से ऑनलाइन क्रिकेट आईडी लेकर लोगों को देते थे। घनश्याम गोस्वामी के साथ मिलकर कमीशन पर यह काम करते थे। जब्त किए गए मोबाइल फोन की कीमत लगभग 48,000 रुपए है।