मन की बात में बोले पीएम मोदी, अहमदाबाद ग्लोबल वार्मिंग से लड़ने वाला प्रमुख शहर, लोगों से पेड़ लगाने की अपील

नई दिल्ली, 27 अप्रैल । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के 121वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान की सराहना की। पीएम मोदी का कहना है कि 140 करोड़ नागरिकों की एकजुटता से देश में 140 करोड़ से ज्यादा पेड़ लगाए गए हैं। पीएम मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत हमारे 140 करोड़ नागरिक हैं, उनकी योग्यता है, उनकी इच्छाशक्ति है। जब करोड़ों लोग एक साथ किसी अभियान से जुड़ते हैं, तो उसका प्रभाव बहुत बड़ा होता है। इसका एक उदाहरण एक पेड़ मां के नाम अभियान है। यह अभियान उस मां के नाम है, जिसने हमें जन्म दिया है और यह उस धरती मां के लिए भी है जो हमें अपनी गोद में धारण किए रहती है। पीएम मोदी ने कहा कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर इस अभियान के एक साल पूरे हो रहे हैं। इस एक साल में इस अभियान के तहत देश-भर में मां के नाम पर 140 करोड़ से ज्यादा पेड़ लगाए गए हैं।