जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में बंदूकधारियों की गोली से घायल व्यक्ति की मौत, 10 आतंकवादियों के घर ध्वस्त

श्रीनगर, 27 अप्रैल । जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक सामाजिक कार्यकर्ता को गोली मार दी। इसके बाद व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, गुलाम रसूल मगरे (45) को शनिवार शाम कांडीखास इलाके में उसके घर के पास अज्ञात बंदूकधारियों ने उसे गोली मार दी थी। गुलाम रसूल के पेट और बायीं कलाई में गोली लगी। इसके बाद गंभीर हालत में उसे हंदवाड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस गुलाम रसूल की हत्या के वास्तविक कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इस बीच, आतंकवादियों और आतंकी संपर्कों पर अपनी व्यापक कार्रवाई जारी रखते हुए सुरक्षा बलों ने बांदीपोरा जिले के चोटीपोरा गांव में एक आतंकवादी के घर को ध्वस्त कर दिया। अब तक जिन आतंकियों के घर ध्वस्त किए गए हैं उनमें लश्कर-ए-तैयबा के आदिल हुसैन ठोकर, जाकिर अहमद गनई, अमीर अहमद डार, आसिफ शेख, शाहिद अहमद कुट्टे, अहसान उल हक अमीर, जैश-ए-मोहम्मद के अमीर नजीर वानी, जमील अहमद शेर गोजरी, द रेजिस्टेंस फ्रंट के अदनान सफी डार और फारूक अहमद तेदवा शामिल हैं।