सिवनी में कार से 323 लीटर देशी शराब जब्त:जनता नगर बाईपास से भागा चालक, केस दर्ज

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी का एक मामला पकड़ा है। डूंडा सिवनी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद अर्टिगा कार में अवैध शराब ले जाई जा रही है। पुलिस ने कटंगी अरी से जनता नगर की ओर आ रही कार का पीछा किया। चालक जनता नगर बाईपास से बरघाट बाईपास रोड की तरफ भागा। जगदम्बा सिटी के गेट के पास कार छोड़कर अंधेरे में फरार हो गया। पुलिस ने MP50R5050 नंबर की अर्टिगा कार से 36 पेटी देशी मदिरा कीमत करीब 177000 रुपए बरामद की। इसमें सफेद और लाल मसाला शराब की 1,396 पाव (323.28 लीटर) थी। पुलिस ने करीब 5 लाख रुपए की कार भी जब्त कर ली है। थाना प्रभारी सतीश कुमार तिवारी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में उपनिरीक्षक मनोज कुमार जंघेला की टीम शामिल थी। फरार चालक पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।