हरदा में आरक्षक की पत्नी ने खाया सल्फास, मौत:घटना के समय घर में अकेली थी महिला; आत्महत्या के कारणों का नहीं हुआ खुलासा

हरदा में मंगलवार शाम आरक्षक की पत्नी शानू राजपूत ने सल्फास खाकर सुसाइड कर लिया। घटना राजधानी कॉलोनी की है, जहां मृतका अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती थी। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। 24 वर्षीय शानू को तबीयत बिगड़ने पर परिजन तुरंत पास के निजी अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखा गया। बुधवार सुबह नायब तहसीलदार की उपस्थिति में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार मूल रूप से ग्राम पड़वा की रहने वाली शानू की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। उनके डेढ़-डेढ़ साल के दो जुड़वां बेटे हैं। घटना के समय उनके सास-ससुर गांव गए हुए थे और वह पति के साथ घर में अकेली थीं। महिला का पति पुलिस कंट्रोल रूम की रेडियो शाखा में आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं।