15 लोगों ने दो युवकों को लाठी-डंडों से पीटा:बाइक के एक्सीलेटर की आवाज को लेकर हुई मारपीट; छतरपुर में 4 पर FIR

छतरपुर के लवकुशनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात 15 लोगों ने दो भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। ये विवाद बाइक के एक्सीलेटर की आवाज को लेकर हुआ था। मारपीट में दोनों को गंभीर चोट आई है।उन्हें पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। फिर लवकुशनगर अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय सहायता के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार संजय नगर में योगेंद्र सिंह यादव और उनके चचेरे भाई मनीष यादव किराना सामान खरीदने गए थे। रात साढ़े 8 बजे वो एक दुकान पर गुटका लेने रुके, जब वापस जाने के लिए उन्होंने अपनी बाइक स्टार्ट की, तो एक्सीलेटर की आवाज को लेकर विवाद शुरू हो गया। 15 लोगों ने दोनों भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला किया आरोपी प्रिंस तिवारी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। मना करने पर वह अंकित मिश्रा, विनय राजपूत, राजकिशोर कुशवाहा समेत करीब 15 लोगों को लेकर आ गया। आरोपियों ने दोनों भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। योगेंद्र के सिर में चोट आई। मनीष के कान के ऊपर, दाहिनी कमर, गाल और नाक में चोट लगी। जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए आरोपी जान सिंह, देवदत्त और पुष्पेंद्र यादव ने बीच-बचाव किया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित योगेंद्र ने बताया कि आरोपी एक गैंग बनाकर रात में लोगों के साथ गुंडागर्दी करते हैं।