युकां कार्यकर्ताओं पर फर्जी एफआईआर का आरोप, ज्ञापन

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 11 जुलाई। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस द्वारा आज प्रदेश के प्रत्येक जिलों में कलेक्टर को मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया । राजधानी रायपुर में प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा की नेतृत्व में युवा कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर परिषद में एडीएम को ज्ञापन सौंपा गया, और यह मांग की गई थी प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर एवं युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं पर फर्जी एफआईआर करवाने के विरोध ज्ञापन सौंपा गया।
आकाश शर्मा ने कहा की लगातार प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल हो चुकी है बलोदा बाजार जैसी घटना में सरकार का फेलियर है उसमें हमारे कार्यकर्ताओं को जबरन 307 के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है, और युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को जिला प्रशासन टारगेट कर किसी भी फर्जी मुद्दे पर एफआईआर कर रही है। सरगुजा से लेकर बस्तर तक कार्यकर्ता कहीं भी प्रदर्शन कर रहे हैं उन पर कार्यवाही की जा रही है इसलिए आज हमने प्रदेश के प्रत्येक जिलों में कलेक्टर को राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और आने वाले समय में यदि ऐसे फर्जी एफआईआर बंद नहीं होंगे तो हमारा प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा।
ज्ञापन का प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा प्रदेश महासचिव आस मोहम्मद जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप प्रदेश सचिव अर्जुन सिंह प्रदेश संयोजक तुषार गुहा विधानसभा अध्यक्ष तीरथ साहू,केशव सिन्हा, सरोज आदि मौजूद थे।।