गांजा तस्करी, बिलासपुर के 2 बंदी

छत्तीसगढ़ संवाददाता महासमुंद, 1 सितंबर। गांजा की तस्करी करते 2 तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। *आरोपीयो के कब्जे से कुल 5.670 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 56700 रूपये जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार 29 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति मोटर सायकल से अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर सरायपाली से भवरपुर के रास्ते परिवहन करने वाले हैं। पुलिस टीम के द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी कि 2 व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिनसे नाम पता पूछने पर अपना नाम संदीप वर्मा, राहुल सूर्यवंशी दोनों निवासी बिलासपुर का होना बताये। आरोपियों के पास में रखे पिठ्ठू बैग की तलाशी ली गई, जिसमें खाकी रंग के टेप से टेपिंग किया हुआ 5.670 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। आरोपियों के कब्जे से 5.670 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 56700 रूपये तथा एक मोटर सायकल किमती 1,00,000 रूपये जुमला कीमती 1,56,700 रूपये जब्त कर आरोपियों को ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया।