कोरबा में दिखा हैरान कर देने वाला मामला

कोरबा में दिखा हैरान कर देने वाला मामला

कोरबा में दिखा हैरान कर देने वाला मामला

कोरबा। ससुराल से वापस नहीं लौटने पर स्वजन चिंतित हुए और पुलिस में गुमशुदगी की सूचना दी। इस बीच नदी में एक शव मिलने पर मृत समझ कर उसके अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी, तभी लापता युवक वापस लौट आया। उसे देख स्वजन एवं मोहल्लेवासियो में हड़कंप मच गया और भूत-भूत कहते हुए भागने लगे, लेकिन बाद में स्थिति स्पष्ट होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। घटना कुसमुंडा थाना अंतर्गत गेवरा बस्ती विश्रामपुर की है। यहां निवासरत हरीओम वैष्णव 27 वर्ष, चार दिन पहले दर्री स्थित अपने ससुराल गया था। वहां से वापस घर जाने की बात कह निकला, लेकिन घर नहीं पहुंचा। तब स्वजन को चिंता हुई और उसकी पतासाजी शुरू की गई। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका पता नहीं चला, तब स्वजन ने थाना में सूचना देकर पुलिस से पतासाजी करने कहा। सोमवार की दोपहर बांकीमोंगरा थाना अंतर्गत डंगनिया नदी में एक शव मिलने की खबर पुलिस को मिली। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकला और शिनाख्त के प्रयास में जुट गई।