बच्चे को लेकर ट्रेन के नीचे आयी महिला की मौत, रोता-बिलखता मिला बच्चा

बच्चे को लेकर ट्रेन के नीचे आयी महिला की मौत, रोता-बिलखता मिला बच्चा

बच्चे को लेकर ट्रेन के नीचे आयी महिला की मौत, रोता-बिलखता मिला बच्चा

जांजगीर-चाम्पा: जिले के अकलतरा क्षेत्र से एक महिला के ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। महिला अपने एक साल के बच्चे को लेकर अकलतरा के ग्राम कल्याणपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन के नीचे आ गई। इस घटना में महिला की कट कर मौत हो गई है। लेकिन गनिमत है कि उसका बच्चा सुरक्षित है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और बच्चे को अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया है।