पुल बहा, जिंदगी ठहरी; पीठ पर बच्चों को पार कराया
पुल बहा, जिंदगी ठहरी; पीठ पर बच्चों को पार कराया
रायपुर। सूरजपुर के खड़गवा-गुडरूडांड में पुल टूटने के कारण बच्चों को पीठ पर लादकर नदी पार करा रहे हैं। रायपुर। बंगाल में बने लो प्रेशर एरिया का असर अब छत्तीसगढ़ में दिखने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले 5 दिनों तक कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं, मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में अगले 3 दिनों तक भारी बारिश की संभा
इसी बीच सूरजपुर जिले के खड़गवा-गुडरूडांड गांव में पुल डैमेज होने से बच्चों को स्कूल पहुंचाने के लिए परिजनों को उफनती नदी पार करनी पड़ रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में परिजन बच्चों को पीठ पर बैठाकर नदी पार कराते नजर आ रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि पुल डैमेज होने से स्कूल, इलाज, बाजार और रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक पुल की मरम्मत नहीं कराई गई। सक्ती जिले के सोंठी गांव में सड़क नहीं होने के कारण 1 किमी कीचड़ भरे रास्ते से चलकर श्मशान पहुंची शवयात्रा।
सक्ती जिले के सोंठी गांव में बारिश के कारण श्मशान जाने वाला रास्ता कीचड़ से भर गया है। ऐसे में ग्रामीणों को बुजुर्ग महिला का शव करीब 1 किलोमीटर तक कंधे पर उठाकर श्मशान ले जाना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क नहीं होने से हर बारिश में यही परेशानी होती है। उन्होंने जल्द सड़क निर्माण की मांग की है।
कबीरधाम जिले के ढोलढोली रपटा मार्ग पर तेज बहाव में 20 से 25 यात्रियों से भरी पिकअप फंस गई थी, जिन्हें ग्रामीणों ने महिलाओं और बच्चों समेत सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं। कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम तुमान में खेत में काम कर रहे किसान धनीराम पटेल (75) की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे एक दिन पहले सक्ती जिले में भी बिजली गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई थी।
पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी संभागों में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि बिलासपुर संभाग के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश हुई। हालांकि मानसून के सक्रिय होने के बावजूद अब तक प्रदेश में सामान्य से 46% कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
रायपुर का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज (शनिवार) रायपुर में दिनभर बादल छाए रहेंगे। बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है, बिजली गिर सकती है। शहर का अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम 24°C के आसपास रहने का अनुमान है।








