छत्तीसगढ़ की लगातार दूसरी हार

छत्तीसगढ़ की लगातार दूसरी हार

छत्तीसगढ़ की लगातार दूसरी हार

रायपुर । विजय हजारे ट्रॉफी एलीट 2025-26 के ग्रुप C मुकाबले में पंजाब ने छत्तीसगढ़ को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ। अंतिम ग्राउंड जयपुर में खेले गए। इस मैच में छत्तीसगढ़ ने पहले बल्लेबाजी छत्तीसगढ़ की ये लगातार दो मुकाबलों में ये दूसरी हार है। एक और हार टीम को नॉक आउट मुकाबले में जगह बनाने से दूर कर सकती है। दोनों ही मैच में छत्तीसगढ़ ने पहले बल्लेबाजी की लेकिन टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई। पंजाब के हरनूर सिंह ने शानदार शतक (108 रन, 104 गेंद) जड़ते हुए टीम को आसान जीत दिलाई। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उनके साथ अनमोलप्रीत सिंह ने 88 रन (87 गेंद) की नाबाद पारी खेली। पंजाब ने लक्ष्य का पीछा बेहद आक्रामक अंदाज में किया। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के बाद हरनूर और अमोलप्रीत ने पारी को संभाल लिया। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी ने छत्तीसगढ़ को मैच से बाहर कर दिया। छत्तीसगढ़ की ओर से उनके कप्तान अमनदीप खरे ने 61 रन (73 गेंद) बनाए, जबकि शुभम अग्रवाल ने 35 रन (42 गेंद) का योगदान दिया। हालांकि मध्यक्रम के लड़खड़ाने से टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी। टीम के तौर छत्तीसगढ़ फेल, सिर्फ इंडिविजुअल परफॉरमेंस ही दिखी छत्तीसगढ़ की बल्लेबाजी में व्यक्तिगत प्रयास ही दिखे, लेकिन टीम समग्र रूप से बड़ी और मजबूत पारी नहीं खेल सकी। नतीजा यह रहा कि छत्तीसगढ़ 48.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 253 रन ही बना पाई।