तीन साल में सात अफसरों पर ED का शिकंजा, दो जेल में और पांच को जमानत

तीन साल में सात अफसरों पर ED का शिकंजा, दो जेल में और पांच को जमानत

तीन साल में सात अफसरों पर ED का शिकंजा, दो जेल में और पांच को जमानत

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तीन साल के भीतर सात अफसरों पर कार्रवाई की। इनमें अभी भी दो अधिकारी जेल में और पांच जमानत पर हैं। ये जानकारी विधानसभा में सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखित में जवाब दी। रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत के प्रश्न पर उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वाणिज्य व उद्योग विभाग के तत्कालीन संयुक्त सचिव अनिल टुटेजा के विरुद्ध अभियोजन की स्वीकृति प्रदान कर कार्रवाई की गई। वे वर्तमान में जेल में हैं।