कोयला घोटाला में सौम्या के करीबी जयचंद ने वसूले आठ करोड़
कोयला घोटाला में सौम्या के करीबी जयचंद ने वसूले आठ करोड़
रायपुर। प्रदेश में हुए 570 करोड़ के कोयला घोटाले में आरोपित जयचंद कोशले ने सौम्या चौरसिया के लिए सात-आठ करोड़ रुपये वसूले हैं। ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध ब्यूरो) ने सोमवार को कोशले के खिलाफ एक हजार पन्ने का चालान पेश किया है। कोशले अभी रायपुर जेल में बंद है। जांच में सामने आया है कि जयचंद कोशले उर्फ जय, तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपसचिव रही सौम्या चौरसिया का निज सहायक था। वह अवैध कोल लेवी वसूली से प्राप्त भारी मात्रा में नकद राशि का वास्तविक रिसीवर और मुख्य मध्यस्थ था।







