रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पांच दिन के ब्रेक के बाद एक बार फिर मौसम करवट लेने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के अनुसार 18 सितंबर को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है।

18 सितंबर को कई जगह बारिश के आसार (CG Weather Update)

राजधानी रायपुर में शुक्रवार को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बादलों की आवाजाही के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

19 सितंबर से बढ़ सकती है बारिश की तीव्रता

मौसम विभाग ने बताया कि 19 सितंबर से प्रदेश में बारिश का वितरण और इसकी तीव्रता बढ़ने की संभावना है। इस दौरान मेघगर्जन की गतिविधियों में भी वृद्धि हो सकती है। मौसम में यह बदलाव एक नए मौसम सिस्टम के प्रभाव से होने के आसार हैं।

उत्तरी थाईलैंड के ऊपर बना ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण 18 सितंबर की शाम के आसपास उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर पहुंच सकता है। इसके प्रभाव से 19 सितंबर की शाम के आसपास उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

इसके बाद यह मौसम प्रणाली धीरे-धीरे मजबूत हो सकती है। अगले तीन-चार दिनों में इसके दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ने के आसार हैं।

पेंड्रा रोड, सल्हेवारा और चांपा में 20 मिमी बारिश

पिछले 24 घंटे में प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई। पेंड्रा रोड में सर्वाधिक 20 मिमी बारिश हुई। सल्हेवारा और चांपा में भी 20-20 मिमी बारिश दर्ज की गई। कुनकुरी, रामानुजगंज, रेंगाखार कला और रघुनाथ नगर में 10-10 मिमी बारिश हुई। बिलासपुर में 34.6 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया।