IAS डॉ. रवि मित्तल की बड़ी उपलब्धि: PMO में उप सचिव पद पर नियुक्ति

IAS डॉ. रवि मित्तल की बड़ी उपलब्धि: PMO में उप सचिव पद पर नियुक्ति

IAS डॉ. रवि मित्तल की बड़ी उपलब्धि: PMO में उप सचिव पद पर नियुक्ति

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2016 बैच के IAS अधिकारी डॉ. रवि मित्तल को केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें प्रतिनियुक्ति पर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में उप सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

डॉ. रवि मित्तल अपनी सादगी, प्रशासनिक दक्षता और जमीनी स्तर पर काम करने की शैली के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने दिल्ली के प्रतिष्ठित मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की, लेकिन चिकित्सा क्षेत्र छोड़कर उन्होंने देश सेवा के लिए सिविल सेवा को चुना।

प्रशासनिक करियर में उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वे जशपुर जिले के कलेक्टर रहे हैं। इसके अलावा महासमुंद, रायगढ़ और रायपुर में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्ष 2018 में वे बगीचा में एसडीएम के पद पर भी पदस्थ रहे।

उनकी नई नियुक्ति को प्रशासनिक क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।