अमेरिका जाना भारतीयों के लिए हुआ और मुश्किल

अमेरिका जाना भारतीयों के लिए हुआ और मुश्किल

अमेरिका जाना भारतीयों के लिए हुआ और मुश्किल

दिल्ली। अमेरिका लगातार बढ़ रही प्रवासियों की संख्या के बाद सख्त रुख अपनाए हुए है। यही कारण है कि वह अपने वीजा नीति में भी कई तरह के बदलाव कर रहा है। ट्रंप प्रशासन (Trump Government) लगातार प्रवासियों को लेकर सख्त आदेश पारित कर रही है। अमेरिका का वीजा पाना अब और मुश्किल हो चुका है। इसी कड़ी में भारत में मौजूद अमेरिकी दूतावास (U.S. Embassy) ने स्पष्ट किया है कि वीजा मिलने के बाद भी जांच जारी रहती है। यदि कोई व्यक्ति अमेरिकी कानूनों और आव्रजन नियमों (Immigration Rules) का पालन नहीं करता है, तो उसका वीजा रद कर दिया जाएगा और उसे देश से निकाल दिया जाएगा।