भारत दौरे से पहले मार्को रूबियो का बड़ा बयान: ‘भारत जितना चाहे उतना तेल खरीद सकता है’

भारत दौरे से पहले मार्को रूबियो का बड़ा बयान: ‘भारत जितना चाहे उतना तेल खरीद सकता है’

भारत दौरे से पहले मार्को रूबियो का बड़ा बयान: ‘भारत जितना चाहे उतना तेल खरीद सकता है’

नई दिल्ली । वैश्विक तेल बाजारों में जारी उथल-पुथल और ईरान संकट के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और रणनीतिक बयान दिया है। रूबियो ने गुरुवार को भारत को अमेरिका का 'बेहतरीन साझीदार' बताते हुए वैश्विक मंच पर एक बड़ा विधिक व व्यापारिक प्रस्ताव रखा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए अमेरिका से जितना ईंधन खरीदना चाहता है, वाशिंगटन उसे बेचने के लिए पूरी तरह तैयार है।

अमेरिकी विदेश मंत्री की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब ईरान और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में बढ़ते तनाव के कारण दुनिया भर में डीजल, पेट्रोल और एलएनजी (LNG) की कीमतें आसमान छू रही हैं।
क्वाड मंत्रियों के साथ होगी रणनीतिक बैठक

मार्को रूबियो 23 से 26 मई 2026 तक भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। चार दिवसीय इस दौरे के दौरान वे कोलकाता, आगरा, जयपुर और नई दिल्ली का दौरा करेंगे।

अपनी इस यात्रा के भू-राजनीतिक (Geopolitical) महत्व को रेखांकित करते हुए रूबियो ने कहा:

    भारत हमारे बेहतरीन सहयोगी और साझीदार हैं। हम उनके साथ मिलकर द्विपक्षीय मोर्चों पर बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। इस यात्रा के दौरान मुझे क्वाड (Quad) देशों के विदेश मंत्रियों से मिलने का मौका मिलेगा, जो इस क्षेत्र की सुरक्षा के लिए बेहद अहम है। इस वर्ष के आखिर में भी हमारी एक और विस्तृत क्वाड बैठक प्रस्तावित है।