7 ए-साइड टूर्नामेंट में बिरला नगर फुटबॉल क्लब का जलवा, जीते दो खिताब

7 ए-साइड टूर्नामेंट में बिरला नगर फुटबॉल क्लब का जलवा, जीते दो खिताब

7 ए-साइड टूर्नामेंट में बिरला नगर फुटबॉल क्लब का जलवा, जीते दो खिताब

ग्वालियर। बिरला नगर फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित 7 ए-साइड फुटबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। टूर्नामेंट में अलग-अलग आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-12 वर्ग में एलएएचएस ने खिताब अपने नाम किया, जबकि अंडर-15 और अंडर-19 वर्ग में बिरला नगर फुटबॉल क्लब का दबदबा रहा।

अंडर-12 फाइनल में एलएएचएस ब्रदर ने एलएएचएस ड्रीम को 1-0 से हराकर ट्रॉफी जीती। वहीं अंडर-15 के फाइनल में बिरला नगर फुटबॉल क्लब ने एलएएचएस को 1-0 से मात दी। टीम की ओर से सौरभ ने निर्णायक गोल किया। अंडर-19 वर्ग के फाइनल में बिरला नगर जूनियर और बिरला नगर सीनियर के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें बिरला नगर जूनियर ने 1-0 से जीत दर्ज की। टीम की जीत में यश धाकर का गोल निर्णायक साबित हुआ।

प्रतियोगिता के समापन समारोह में डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव शिववीर सिंह भदौरिया और क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष उदय सिंह राजावत ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान राजेंद्र पाल, सुरेंद्र नरवरिया, डॉ. त्रिलोक सिंह चाहर, महेश नरवरिया, संजय आर्य, प्रदीप सिंह, शेर सिंह, श्याम, प्रद्युम्न, अरुण, राज प्रियम और अंकित तोमर सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा अधिकारी प्रमोद कुमार और एसोसिएशन के चीफ कोच विनय कदम ने किया।

व्यक्तिगत पुरस्कार:

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अंडर-12: दिव्यांश (एलएएचएस)

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अंडर-15: सौरभ (बिरला नगर)

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अंडर-19: यश धाकर