पुणे में विराट कोहली अपना 117वां टेस्ट खेलने उतरेंगे
पुणे में विराट कोहली अपना 117वां टेस्ट खेलने उतरेंगे
इंदौर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट 24 अक्टूबर से पुणे में शुरू हो रहा है। पहले टेस्ट में करारी हार के बाद टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला बहुत अहम है। कप्तान रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि हर खिलाड़ी अपनी भूमिका निभाएगा और टीम टेस्ट मैचों की सीरीज में बाउंस बैक करने में सफल रहेगी। विराट कोहली (Virat kohli) से उम्मीद है कि उनका बल्ला उसी तरह चलेगा, जैसा यहां आखिरी बार खेले गए टेस्ट में चला था।







