पूर्व CIA अधिकारी के बयान से चिढ़ा पाकिस्तान

पूर्व CIA अधिकारी के बयान से चिढ़ा पाकिस्तान

पूर्व CIA अधिकारी के बयान से चिढ़ा पाकिस्तान

नई दिल्ली : अमेरिका के खुफिया एजेंसी CIA के पूर्व अधिकारी के खुलासों से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान की जनता और यहां तक कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने पत्र भेजकर माफी मांगने के लिए कहा है। हालांकि पूर्व सीआईए अधिकारी जॉन किरियाकू की ओर से ऐसा कुछ नहीं किया गया है। जॉन किरियाकू ने बड़ा दावा किया है कि पाकिस्तान के इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के दौरान उनसे जबरन माफी मांगवाने की कोशिश की थी। PTI की ओर से जारी पत्र का किरियाकू ने जवाब दिया था, जिसकी भाषा बेहद तंज भरी थी। जिसका उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।