रायपुर अधजली लाश मर्डर मिस्ट्री सुलझी
रायपुर अधजली लाश मर्डर मिस्ट्री सुलझी
रायपुर। रायपुर जिले के छपौरा गांव में खेत से मिली अधजली लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। यह मामला प्रेम प्रसंग में की गई सुनियोजित हत्या का निकला। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों अर्जुन धुर्व और अजित उर्फ हरजित लहरे को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान ललित धीवर के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि ललित धीवर का आरोपी अर्जुन धुर्व की बहन के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात से नाराज होकर अर्जुन ने अपने साथी अजित उर्फ हरजित लहरे के साथ मिलकर ललित को रास्ते से हटाने की साजिश रची।







