एनएच-53 पर सर्विस रोड का होगा चौड़ीकरण

एनएच-53 पर सर्विस रोड का होगा चौड़ीकरण

एनएच-53 पर सर्विस रोड का होगा चौड़ीकरण

रायपुर। राजधानी में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए बड़ा कदम उठाया जा रहा है। लाभांडी से सरोना चौक तक सर्विस रोड को दोनों ओर 10-10 मीटर चौड़ी की जाएगी। इस कार्य के लिए सर्विस रोड पर किए गए 382 अतिक्रमण हटाए जाएंगे। एनएचएआइ अधिकारियों के अनुसार इस मार्ग की जमीन का अधिग्रहण करीब 20 वर्ष पहले ही किया जा चुका था, लेकिन कई स्थानों पर भू-स्वामियों द्वारा दोबारा कब्जा कर लिया गया है, जिसे अब हटाया जाएगा। वर्तमान में एनएच-53 पर दोनों ओर सर्विस रोड की चौड़ाई 5-5 मीटर है।