रिंडरकनेच को हराकर सिनर ने फ्रेंच ओपन में अपने अभियान की शुरुआत की
रिंडरकनेच को हराकर सिनर ने फ्रेंच ओपन में अपने अभियान की शुरुआत की
पेरिस । विश्व के नंबर एक खिलाड़ी टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने फ्रांस के आर्थर रिंडरकनेच पर जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत की। कोर्ट फिलिप चैटरियर में सोमवार को तीन महीने के डोपिंग प्रतिबंध के बाद अपना पहला ग्रैंड स्लैम मैच खेल रहे इटली के सिनर ने अपने फ्रांसीसी प्रतिद्वंद्वी रिंडरकनेच को 6-4, 6-3, 7-5 से हराया।







