नॉर्वे शतरंज के पहले दौर में मैग्नस कार्लसन ने डी. गुकेश को हराया

नॉर्वे शतरंज के पहले दौर में मैग्नस कार्लसन ने डी. गुकेश को हराया

नॉर्वे शतरंज के पहले दौर में मैग्नस कार्लसन ने डी. गुकेश को हराया

स्टावेंजर (नॉर्वे)  । नॉर्वे शतरंज के पहले दौर में भारतीय ग्रैंड मास्टर डी गुकेश को मैग्नस कार्लसन से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, महिला वर्ग में भारत की हम्पी कोनेरू ने वैशाली रमेशबाबू को हराकर दिन की शुरुआत की। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने सफेद मोहरों के साथ खेलते हुए नॉर्वे शतरंज के पहले दौर में मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश को हराया और चार घंटे से अधिक समय तक चले मैच में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन करते हुए पूरे तीन अंक हासिल किए। यह मुकाबला 55 चालों के बाद समाप्त हुआ, जिसमें कार्लसन ने भारतीय खिलाड़ी की एक चूक का फायदा उठाते हुए मैच अपने पक्ष में कर लिया।