दतिया में नए साल पर पुलिस प्रशासन सख्त:ब्रेथ एनालाइजर से होगी वाहन चालकों की जांच, मोबाइल यूनिट करेगी गश्त

नए वर्ष की शुरुआत पर पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है। न्यू ईयर का जश्न मनाते हुए अगर कोई शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए या हुड़दंग करते हुए पाया जाता है, तो उसे लॉकअप में जाना पड़ सकता है। ये कार्रवाई जिलेभर में देखने को मिलेगी। नियमों का पालन करने के लिए पुलिस ने एक मैसेज जारी किया है। हर साल नए साल पर शराब पीकर कई लोग हुड़दंग मचाते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस सख्त है। बीते सोमवार रात से ही पुलिस चेकिंग प्वाइंट लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही है। कोतवाली, देहात, यातायात पुलिस शहर के एंट्री और एक्जिट प्वाइंट सहित विभिन्न प्वाइंट पर वाहन चेकिंग कर रही है। नए साल का जश्न मनाएं लेकिन सड़क पर यातायात नियमों का पालन जरूर करें। शराब पीकर वाहन न चलाएं, 3 सवारी बैठाकर, हुड़दंग न करें। पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए है। आमजन से उम्मीद रहेगी कि वे नियमों का पालन करेंगे। - दतिया एएसपी सुनील शिवहरे वाहन जब्त करेगी पुलिस साथ ही सिटी मोबाइल, देहात मोबाइल, यातायात मोबाइल यूनिट भी शहर में लगातार भ्रमण करेगी। चेकिंग में ट्रैफिक नियमों की पालना न करने सहित साइलेंसर मोडिफाइड कर पटाखे जैसी आवाज निकालने पर पुलिस वाहन जब्त करेगी। नए साल पर पुलिस ब्रेथ एनालाइजर मशीन से अल्कोहल का परीक्षण करेगी। पुलिस ने बताया कि मशीन में अल्कोहल की पुष्टि होने पर वाहन को जब्त करने के साथ चालान और ड्राइवर का लाइसेंस भी निरस्त किया जा सकता है। ड्राइविंग लाइसेंस न होने पर वाहन मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।