छतरपुर में कार-बाइक की टक्कर के बाद मारपीट:8 लोगों ने 2 युवकों को बेल्ट और डंडों से पीटा; 10 हजार और मोबाइल लूटे

छतरपुर में गुरुवार रात एक कार और बुलेट बाइक की टक्कर के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। ये घटना ओरछा थाना क्षेत्र के गौरगाय गांव के पास हुई। घायल राकेश मसही ने बताया कि वो अपने दोस्त विवेक चौरसिया के साथ कार से उत्तर प्रदेश के अजनार से तेरहवीं कार्यक्रम से लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे गौरगाय के देवी मंदिर के पास तीन लोग दो बाइक पर लहराते हुए कार के सामने आ गए। इस दौरान कार बुलेट से टकरा गई। बदमाशों ने हमला कर की लूटपाट राकेश ने बताया कि उन्होंने कार रोककर बाइक सवार को उठाया, जिसे मामूली चोट आई थी। इसके बाद बाइक सवार ने अपने दोस्तों को फोन कर बुलाया। गांव से आठ लोग आए और दोनों को लात-घूंसों, जूते, बेल्ट और डंडों से पीटा। हमलावरों ने उनका मोबाइल, पर्स और कार की चाबी छीन ली। साथ ही 10 हजार रुपए भी लूट लिए और कार के शीशे तोड़ दिए। टीआई बोले- जल्द गिरफ्तारी होगी पीड़ितों ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। ओरछा टीआई दीपक यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।