अमेरिका सऊदी अरब को देने जा रहा है F-35 लड़ाकू विमान

अमेरिका सऊदी अरब को देने जा रहा है F-35 लड़ाकू विमान

अमेरिका सऊदी अरब को देने जा रहा है F-35 लड़ाकू विमान

नई दिल्ली । अमेरिका और सऊदी अरब के बीच दोस्ती अब रक्षा के क्षेत्र में भी बढ़ने लगी है। सऊदी अरब अमेरिका से एफ-35 लड़ाकू विमान खरीदने वाला है। इसके संकेत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने दी है। हालांकि साल के शुरुआत में ही सऊदी अरब ने अमेरिका से सीधे एफ-35 विमान खरीदने को लेकर विचार किया था। वहीं अब ट्रंप ने शुक्रवार को इसे लेकर संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि वह सऊदी अरब को लॉकहीड मार्टिन द्वारा निर्मित F-35 स्टील्थ लड़ाकू विमानों की आपूर्ति को लेकर एक समझौते पर विचार कर रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने एयर वन में पत्रकारों से इस विषय में चर्चा की। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब ढेर सारे विमान खरीदना चाहता है, मैं इस पर विचार कर रहा हूं।