प्रकरणों में जब्त हजार से अधिक विसरा का नियमानुसार नष्टीकरण

अंबिकापुर, 3 जून। जिला मुख्यालय सहित समस्त थाना/चौकियों में जब्त 1081 विसरा को राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में नियमानुसार नष्टीकरण किया गया। सरगुजा जिला मुख्यालय सहित समस्त थाना/चौकियों में काफी लंबे समय से मर्ग मामलों में जब्त विसरा के नष्टीकरण की कार्रवाई नहीं हुई थी, जब्त विसरा थाना/चौकी में रखे होने से बहुत सारी जगह अनावश्यक घेरी हुई थी, जिसके निराकरण किये जाने थाना/चौकी प्रभारियों कों निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश के परिपालन में जिला मुख्यालय सहित समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा मर्ग डायरी नस्तीबद्ध करा कर मर्ग में जब्त विसरा को अनुविभागीय दंडाधिकारी की अनुमति प्राप्त कर विसरा नष्टीकरण की गई। थाना कोतवाली द्वारा 811 विसरा, थाना गांधीनगर द्वारा 27 विसरा, थाना मणीपुर द्वारा 58 विसरा, थाना दरिमा द्वारा 10 विसरा, थाना कमलेश्वरपुर द्वारा 9 विसरा, थाना लुन्ड्रा द्वारा 33 विसरा, थाना धौरपुर द्वारा 22 विसरा, थाना सीतापुर द्वारा 31 विसरा, थाना उदयपुर द्वारा 18 विसरा, थाना लखनपुर द्वारा 62 विसरा नष्टीकरण किया गया है। कुल 1081 जब्त विसरा को राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की देखरेख में नष्टीकरण किया गया।