इंदौर में कार चुराने वाली गैंग पकड़ाई:तीन थानो में की थी वारदातें, चार कारें बरामद

जूनी इंदौर पुलिस ने एक चोर गिरोह के मेंबरों को पकड़ा है। आरोपी दो माह से शहर भर में रात में कारें चुराने का काम कर रहे थे। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों के पीछे लगी थी। इसके बाद आरोपियों को पकड़ा गया। उन्होंने तीन थाना इलाकों से चार कारें चुराने की बात कबूल की है। पुलिस आरोपियों से और पूछताछ कर रही है। डीसीपी ऋषिकेश मीणा के मुताबिक दो माह पहले इलाके से एक कार चोरी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। लेकिन बदमाशों की जानकारी नही लगी। इसके बाद आरोपियों ने फिर इलाके से दूसरी कार चोरी की वारदात की। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। फुटेज के आधार पर खजराना के नईम खान को पकड़ा। उसके साथ अन्य चार आरोपियों की भी गिरफ्तारी की गई। उनसे पूछताछ की जा रही है। आजाद नगर और एमआईजी से भी चुराई कारें बदमाशों ने आजाद नगर और एमआईजी से भी कारें चुराई है। पुलिस ने अब तक आरोपियों से चार कारें जब्त की है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों से कई वारदातों के खुलासे हो सकते हैं।