SPS आर्ट कार्निवल में छात्रों ने उकेरे कल्पना के रंग:वॉल पेंटिग’ के आकर्षण ने भारतीय संस्कृति की समृद्धि को दर्शाया

सागर पब्लिक स्कूल (SPS) गांधी नगर कैंपस में आर्ट कार्निवल 2024 का आयोजन किया गया। इस आयोजन में शहर के हर जगह से 2500+ से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कला व सांस्कृतिक विविधता का भव्य रूप दिया । ‘कला: सृजन और संस्कृति का प्रतिबिंब’ विषय पर आधारित इस कार्निवल में विभिन्न आयु वर्गों के लिए रोमांचक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। कक्षा 1 और 2 के नन्हे कलाकारों ने अपनी चित्रकला से सभी को मोहित किया, जबकि कक्षा 3 से 5 के छात्रों ने ‘बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’ प्रतियोगिता में अपनी सृजनात्मकता और पुनः उपयोग के अनोखे विचार प्रस्तुत किए और रीसाइक्लिंग, अपशिष्ट प्रबंधन और नौ-टू-प्लास्टिक का संदेश दिया। कार्निवल का मुख्य आकर्षण ‘वॉल पेंटिंग’ था, जहाँ छात्रों ने सामूहिक रूप से ‘भारतीय लोक कला’ को अपने ब्रश से जीवंत किया। कक्षा 6 से 8 के छात्रों ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अपनी कलात्मकता और दृष्टिकोण से दर्शकों को प्रभावित किया। आर्ट कार्निवल 2024 की सबसे अनोखा आकर्षण ‘वॉल पेंटिंग’ रही जहाँ छात्रों ने सामूहिक रूप से ‘भारतीय लोक कला’ को अपने ब्रश से जीवंत किया। स्कूल की दीवारें अद्भुत कैनवास में बदल गईं और भविष्य की झलक को सांस्कृतिक विविधता और स्थायी विकास से दर्शाकर सामाजिक संदेशों से सजाया । इन कलाकृतियों ने न केवल स्कूल परिसर को जीवंत कर दिया, बल्कि समाज को कला के माध्यम से गहरे संदेश जैसे विविधता में एकता, पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और भारतीय संस्कृति की समृद्धि’ को प्रसारित किए । इस आयोजन ने कला और शिक्षा के प्रति सागर पब्लिक स्कूल के समर्पण को उजागर किया और यह संदेश दिया कि कला केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को समृद्ध बनाने का मार्ग भी है। कला कार्निवल 2024 का समापन प्रतिभागियों और उपस्थित लोगों के लिए ऊर्जा और सृजनात्मकता के प्रेरणादायक प्रदर्शन के साथ हुआ। यह आयोजन नवाचार, सौंदर्य और सांस्कृतिक मूल्यों का उत्सव बनकर सभी के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बना।