भोपाल में जूनियर यंग माइंड टैलेंट सर्च का ग्रैंड फिनाले:आईईएस पब्लिक स्कूल में टॉपर मन्शवी तिवारी को मिला 21हजार का पुरस्कार

भोपाल के आईईएस पब्लिक स्कूल में जूनियर यंग माइंड टैलेंट सर्च-11 प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भोपाल और सीहोर की चेयरपर्सन डॉ. सुनीता सिंह ने की। समारोह में स्कूल के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। ओवरऑल विजेता मन्शवी तिवारी को 21,000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं प्रथम रनर-अप अयनेश बंदोपाध्याय को 11,000 रुपये का नकद पुरस्कार मिला। इसके अलावा सभी कक्षाओं के शीर्ष तीन प्रतिभागियों को क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के साथ-साथ सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। कार्यक्रम में 300 से अधिक छात्रों और उनके अभिभावकों ने भाग लिया। समारोह में विशेष रूप से सेल्फी कॉर्नर और जलपान की व्यवस्था की गई थी, जहां विजेताओं ने अपनी सफलता का जश्न मनाया। कार्यक्रम के समापन पर आईईएस पब्लिक स्कूल के निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) अजय कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। इस प्रतियोगिता ने छात्रों में शैक्षणिक उत्कृष्टता की भावना को प्रेरित किया और उनके प्रतिभा प्रदर्शन के लिए एक मंच प्रदान किया।