24 घंटे में 1 डिग्री गिरा मंदसौर का पारा:25 जनवरी से बदलेगा हवा का रुख, तापमान में आएगी 3 डिग्री तक गिरावट

मंदसौर जिले में पिछले 24 घंटों में जिले में दिन के तापमान में 1 डिग्री तक की गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम जानकारों के अनुसार 25 जनवरी से फिर तेज ठंड का दौर शुरू हो सकता है। इस दौरान दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक कि गिरावट आ सकती है। वर्तमान में दो सिस्टम की एक्टिविटी से हवाओं का रुख दक्षिण पूर्वी बना हुआ है उत्तरी हवाओं के चलने से ठंड बढ़ेगी। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि पंजाब और निकटवर्ती क्षेत्रों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। वहीं, एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की भी एक्टिविटी है। इस वजह से दक्षिण-पूर्वी हवा चल रही है। अगले 2 दिन में हवा का रुख उत्तरी हो जाएगा। इससे जिला एक बार फिर ठंडी हवा की चपेट में आएगा और दिन-रात के तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट की संभावना है। जेट स्ट्रीम हवा चल रही, पर असर कम पश्चिम-उत्तर भारत में जेट स्ट्रीम हवाएं भी चल रही हैं, लेकिन प्रदेश में इसका असर कम है। जेट स्ट्रीम हवाएं जमीन से 12.6 किमी की ऊंचाई पर चलती हैं। बुधवार को जेट स्ट्रीम 268 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। मौसम विभाग के अनुसार, जेट स्ट्रीम हवा की रफ्तार कम होने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है।