रतलाम पुलिस का चेकिंग अभियान:जेल वाहन लेकर उतरी सड़क पर, बेवजह घूमने वालों को दी हिदायत

रतलाम पुलिस एक बार फिर जेल वाहन लेकर सोमवार रात शहर की सड़कों पर निकली। अचानक से दल बल के साथ निकली पुलिस को देख हड़कंप मच गया। बेवजह रात तक होटलों पर खड़े व बिना कारण घूमने वाले युवाओं को हिदायत दी। देर रात तक खुली होटलों को भी बंद कराया। एसपी अमित कुमार व एएसपी राकेश खाखा द्वारा शहर समेत जिले में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। सोमवार देर रात स्टेशन रोड थाना प्रभारी स्वराज डाबी व माणकचौक थाना प्रभारी सुरेश गडरिया जेल वाहन लेकर स्टेशन रोड क्षेत्र में सड़क पर उतरे। पुलिस काफिले को देख बेवजह घूम रहे युवा तितर-बितर हो गए। कुछ को पुलिस ने भी पकड़ा। देर रात तक घर से बाहर निकलने का कारण पूछा तो कई बहाने बनाने लगे। कुछ बोलने लगे चाय पीने आए तो कुछ अन्य कारण बताने लगे। सभी को हिदायत दी कि अगर अब देर रात तक बाहर दिखे तो कार्रवाई की जाएगी। कांबिंग गश्त भी की
रात में पुलिस बल को स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में एकत्र किया। यहां पर सभी को रात्रि कांबिंग गश्त के बारे में निर्देश देकर रवाना किया। कांबिंग गश्त में जिले के सभी अनुभागों में सीएसपी, एसडीओपी के साथ टीम बनाकर कार्रवाई की। लंबे समय से फरार 12 स्थायी वारंट, 98 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए। बता दें कि पूर्व में पुलिस ने लगातार जेल वाहन लेकर रात में आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया था। इससे में कुछ गुंडे, बदमाश चाकू के साथ भी पकड़ाए थे। एसपी अमित कुमार ने बताया रतलाम पुलिस द्वारा गुंडे, बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई की जाएगी।