बाइक सवार को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, 1 की मौत:दूसरा गंभीर; भिंड में भांजे के अंतिम संस्कार से लौटते समय हुआ हादसा

दतिया के पड़री रोड पर गुरुवार शाम को एक अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना पंडोखर थाना क्षेत्र में हुई। हादसे में कुदारी गांव निवासी रमेश पटवा(58) और उनके समधी भगीरथ पटवा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एम्बुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रमेश पटवा को ग्वालियर रेफर किया। ग्वालियर ले जाते समय गोराघाट के पास रमेश की मौत हो गई। भांजे के अंतिम संस्कार में शामिल होने भिंड गए थे जानकारी के अनुसार मृतक रमेश और उनके समधी भगीरथ भिंड के गोरा गांव से लौट रहे थे। वे वहां भांजे के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। पड़री रोड पर आम के बगीचे के पास ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। अज्ञात ड्राइवर की तलाश जारी पंडोखर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अज्ञात ट्रैक्टर और चालक की तलाश कर रही है।