धार के घंटाघर का होगा रिनोवेशन:4 करोड़ में बनेगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स; आंगनबाड़ी केंद्र और पार्किंग भी बनाए जाएंगे

धार नगर पालिका ने शहर की ऐतिहासिक धरोहर पुरानी नगर पालिका भवन और घंटाघर के संरक्षण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस परियोजना में 4 करोड़ रुपए की लागत से इस परिसर में एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। नगर पालिका के प्रस्ताव के अनुसार, इस कॉम्प्लेक्स में 62 दुकानें, दो आंगनबाड़ी केंद्र और एक स्टोर का निर्माण किया जाएगा। लोगों की सुविधा के लिए एक प्याऊ भी बनाई जाएगी। परियोजना में वाहन पार्किंग की व्यवस्था के साथ कैंपस के चारों ओर सीसी रोड का निर्माण भी शामिल है। धार के हर कोने तक पहुंचती थी आवाज बुंदेलवाड़ी स्थित घंटाघर शहर की पहचान रहा है। पुराने समय में जब लोगों के पास घड़ियां नहीं होती थीं, तब यह घंटाघर समय बताने का एकमात्र जरिया था। शहर का सबसे ऊंचा भवन होने के कारण इसकी आवाज धार के हर कोने तक पहुंचती थी। लाल पत्थर, मार्बल और ग्रेनाइट से होगा रिनोवेशन नगर पालिका सीएमओ विकास डावर के अनुसार, साल 2024 में की गई पिछली टेंडर प्रक्रिया परिषद बैठक न होने के कारण निरस्त कर दी गई थी। अब नई निविदाएं आमंत्रित की गई हैं, जो 26 मई को खोली जाएंगी। भवन के रिनोवेशन में लाल पत्थर, मार्बल और ग्रेनाइट का प्रयोग किया जाएगा। पेंटिंग से इसे और आकर्षक बनाया जाएगा।