दतिया में पुराने विवाद को लेकर दलित युवकों पर हमला:फायरिंग में दो लोग घायल, बाबा साहब की मूर्ति क्षतिग्रस्त; हंगामे के बाद सात पर केस

दतिया के इकारा गांव में मंगलवार रात डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में कुछ युवकों ने पुराने विवाद को लेकर दलित समाज के लोगों पर हमला कर दिया। फायरिंग में दो युवक घायल हो गए, वहीं पार्क में लगी डॉ. अंबेडकर की मूर्ति भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू की। घटना के बाद से आरोपी फरार है, वहीं घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जनरेटर को लेकर हुआ था विवाद पीड़ित माखन अहिरवार ने बताया कि, उसका डीजे का कारोबार है। 7 मई गांव में एक शादी समारोह था। गांव का शैलू गुर्जर घर आया और जनरेटर ले जाने लगा, मना करने पर बहस हुई थी। इसके बाद 10 मई को उसके साथ शैलू और उसके साथियों ने मारपीट की थी। इसके बाद पुलिस ने शैलू के खिलाफ एसटी-एससी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया था। माखन ने बताया कि इसी रंजिश में बुधवार रात करीब 10 बजे जब उसके चचेरे भाई रामेन्द्र उर्फ गोलू अहिरवार अपने साथी दीपक अहिरवार और शिवम अहिरवार के साथ पार्क के पास खड़े थे। तभी आरोपी शैलेन्द्र उर्फ शेलू गुर्जर, राजा गुर्जर, राहुल गुर्जर, यतेन्द्र गुर्जर, गोलू गुर्जर, रवि और कुछ अज्ञात लोगों ने पहुंचकर गालियां देते हुए पथराव और फायरिंग कर दी। इस हमले में दीपक अहिरवार के सिर और शिवम अहिरवार के बाएं पैर में चोट आई। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। फायरिंग के दौरान पार्क में स्थित डॉ. अंबेडकर की मूर्ति भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद से ही गांव में पुलिस बल तैनात है। आरोप- एक घंटे लेट पहुंची पुलिस वहीं घटना के बाद दलित समाज के लोग पार्क में ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि सूचना के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक सारे आरोपी भाग चुके थे। आरोपियों ने एक के बाद के कई राउंड फायर किए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, इसके बाद क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया। वीडियो में फायरिंग की आवाज पीड़ित पक्ष ने बताया कि उन्होंने पूरी घटना का वीडियो भी बनाया। वीडियो में रात होने के कारण कुछ भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन फायरिंग की आवाज सुनाई दे रही हैं। आरोपियों ने एक के बाद एक कई राउंड फायरिंग की, इससे क्षेत्र में दहशत है। 6 नामजद और अज्ञात पर केस घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर गुरुवार को आरोपी शैलेन्द्र उर्फ शैलू गुर्जर, राजा गुर्जर, राहुल गुर्जर, यतेन्द्र गुर्जर, गोलू गुर्जर, रवि और कुछ अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। उनाव थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया रामेन्द्र अहिरवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।