डीडी नगर में चैन स्नेचिंग,यात्रियों का सामान बचाने आटो चालक लपका

रायपुर, 13 जून। डीडीनगर इलाके में चैन स्नेचिंग का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाश युवकों ने रास्ते पर जाती हुई महिला के गले में पहले मंगलसूत्र को छिन कर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 356, 379 का अपराध दर्ज किया है।
देवनगरी रायपुरा निवासी सरिता चंद्राकर ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार को शाम घर के पास टहल रही थी। इस दौरान दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने पिछे से आकर महिला के गले में पहले चैन को छिन कर वहां से रफूचक्कर हो गए। महिला ने कुछ दूर तक लूटेरों का पिछा किया। लेकिन वे हाथ नहीं आए। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। उधर कबीर नगर सीतानगर के पास ई- रिक्शा चालक का रास्ता रोककर जबरन मारपीट हो गई। आरोपी सुखदेव यादव ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर ईट से मारा।
गोलबाजार में कल दोपहर ई-रिक्शा चालक पर जानलेवा हमला हो गया। घटना घड़ी चौक रेरा आफिस के सामने की है। जब मोहम्मद अजहर आटो में सवारी का इंतजार करते वहीं चौक के पास खड़ा हुआ था। इस बीच पिछे से आई अज्ञात कार चालक अपनी गाड़ी को रिक्शा के पास खड़ी कर वहां आटो में रखे यात्रियों के बैग को टटोलरहा था। इसे देखे अजगर ने उसे मना करने पर अज्ञात कार चालक ने अपने पास रखे किसी नुकीली चीज से उसपर हमला कर वहां से फरार हो गया। घटना की शिकायत अज्ञात कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। खमतराई में बंजारी नगर रावाभाठा में बगीचे से जाम तोडऩे को लेकर पड़ासियों के बीच झगड़ा हो गया। दोनों गाली गजौज कर मारपीट पर आमादा हो गए। पुष्पा साहू ने महेंद्र साहू, मोहिनी के खिलाफ थाना जाकर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।