क्रिकेट की चमक के बीच पढ़ाई की चुनौती, क्या 10वीं बोर्ड की परीक्षा दे पाएंगे वैभव सूर्यवंशी
क्रिकेट की चमक के बीच पढ़ाई की चुनौती, क्या 10वीं बोर्ड की परीक्षा दे पाएंगे वैभव सूर्यवंशी
नई दिल्ली । क्रिकेट के मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी से दुनिया को चौंकाने वाले समस्तीपुर के होनहार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी अब एक और अहम इम्तिहान के मुहाने पर खड़े हैं। 14 साल की उम्र में बड़े-बड़े गेंदबाज़ों के छक्के छुड़ाने वाला यह युवा सितारा अब सीबीएसई की 10वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटा है।
एक तरफ इंटरनेशनल क्रिकेट की चमक, तो दूसरी ओर पढ़ाई की जिम्मेदारी। वैभव के लिए यह वक्त किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं।
क्या Vaibhav Suryavanshi देंगे 10वीं की परीक्षा?
इस सवाल पर अब बड़ा अपडेट सामने आया है। मॉडेस्टी स्कूल के प्राचार्य आदर्श कुमार उर्फ पिंटू ने बताया कि वैभव का एडमिट कार्ड जारी हो चुका है और उनका परीक्षा केंद्र पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल में पड़ा है।
हालांकि, वह परीक्षा में शामिल होंगे या नहीं, इस पर अंतिम फैसला बोर्ड द्वारा लिया जाएगा। स्कूल प्रशासन को इस बात पर गर्व है कि उनका छात्र राष्ट्रीय स्तर पर न सिर्फ जिले, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन कर रहा है।







