वाट्सएप पर प्रेमी ने किया ब्लॉक, नाराज प्रेमिका ने चाकू मारकर की हत्या
वाट्सएप पर प्रेमी ने किया ब्लॉक, नाराज प्रेमिका ने चाकू मारकर की हत्या
बिलासपुर। मंगला के शिक्षक कालोनी में किराए पर रहने वाले युवक ने अपनी प्रेमिका को वाट्सएप पर ब्लाक कर दिया। इससे नाराज प्रेमिका मंगलवार की सुबह प्रेमी के रूम पर पहुंची। उसने ब्लॉक करने की बात को लेकर प्रेमी के सीने पर चाकू से वार कर दिया। एक ही वार में युवक की मौत हो गई। इधर शोर सुनकर दूसरे कमरे में रहने वाले लड़के वहां पहुंचे। युवकों ने युवती को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है। रतनपुर क्षेत्र के कर्रा में रहने वाले कामता प्रसाद मधुकर(25) एक होटल में काम करते थे। करीब एक साल से उनकी पहचान और प्रेम प्रसंग कुदुदंड में रहने वाली श्रुति सूर्यवंशी से थी। दोनों मोबाइल पर लंबे समय तक बात किया करते थे। पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद चल रहा था। इससे परेशान होकर सोमवार को कामता ने श्रुति को वाट्सएप पर ब्लाक कर दिया। इससे युवती और नाराज हो गई।







