गल्फ देशों में ‘धुरंधर’ बैन, लेकिन पाक हुआ फैन

गल्फ देशों में ‘धुरंधर’ बैन, लेकिन पाक हुआ फैन

गल्फ देशों में ‘धुरंधर’ बैन, लेकिन पाक हुआ फैन

मुंबई । निर्देशक आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) इस वक्त ग्लोबल सुर्खियों में है। फिल्म जहां एक ओर बॉक्स ऑफिस पर तारीफें बटोर रही है, वहीं दूसरी ओर आलोचनाओं और विवादों से भी घिरी हुई है। कुछ देशों में इसे बैन तक कर दिया गया है और कई जगह इसे ‘एंटी-पाकिस्तानी मूवी’ करार दिया गया। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि जिन आरोपों के कारण फिल्म विवादों में है, वहीं पाकिस्तान के दर्शक इसकी जमकर सराहना कर रहे हैं। 5 दिसंबर को रिलीज हुई इस मल्टीस्टारर फिल्म—जिसमें रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे सितारे शामिल हैं को न सिर्फ भारतीय दर्शक पसंद कर रहे हैं बल्कि पाकिस्तान में भी इसे काफी सराहा जा रहा है। फिल्म में दिखाया गया कराची का ल्यारी इलाका पाकिस्तानियों को इतना वास्तविक लगा कि कई लोग यह मान बैठे कि शूटिंग सचमुच कराची में हुई होगी।