कानूनी विवादों के बाद Samay Raina का छलका दर्द

कानूनी विवादों के बाद Samay Raina का छलका दर्द

कानूनी विवादों के बाद Samay Raina का छलका दर्द

मुंबई । मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) इन दिनों अपने नए शो 'स्टिल अलाइव' (Still Alive) और न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाली अपनी परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान समय ने साल 2025 में 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो के चलते हुए पुलिस केस, सोशल मीडिया ट्रोलिंग और अपने जीवन के सबसे कठिन दौर पर खुलकर बात की।
क्यों रखा शो का नाम 'स्टिल अलाइव'?

जब समय से उनके नए शो के शीर्षक 'स्टिल अलाइव' के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने भावुक होते हुए कहा, "पिछले साल इस बात की पूरी आशंका थी कि मैं जिंदा नहीं बचूंगा। लेकिन तमाम विवादों और मुश्किलों के बावजूद मैं आज जीवित हूं और दोबारा स्टेज पर जाने के लिए तैयार हूं। इसी जुझारूपन को दर्शाने के लिए मैंने शो का नाम स्टिल अलाइव रखा है।"

'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद और FIR का साया

समय रैना मई 2025 में तब बड़े विवाद में घिर गए थे जब उनके शो 'India's Got Latent' पर अश्लीलता फैलाने और आपत्तिजनक टिप्पणियों के आरोप लगे। इस मामले में समय के साथ-साथ आशीष चंचलानी, रणवीर अल्लाहबादिया और अपूर्वा मुखीजा जैसी हस्तियों के खिलाफ भी FIR दर्ज हुई थी। सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना और कानूनी कार्रवाई ने समय को मानसिक रूप से काफी प्रभावित किया था।
मैडिसन स्क्वायर गार्डन में परफॉर्मेंस और ट्रंप पर तंज

समय रैना दुनिया के सबसे बड़े वेन्यूज में से एक, मैडिसन स्क्वायर गार्डन में परफॉर्म करने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय कॉमेडियन बनने जा रहे हैं। जब उनसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बारे में राय मांगी गई, तो समय ने अपनी सिग्नेचर चुटीली शैली में जवाब दिया।